समग्र समाचार सेवा
अम्बाला, 8 दिसंबर
कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कृषि सुधारों के विरोध से विपक्ष का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि कृषि सुधारों का विरोध करने वाली कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल जो इसका विरोध कर रहे हैं वे केवल सरकार का विरोध करने के नाम पर ही किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। नारायणगढ़ में भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत सांसद कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय को दोगुना करने के लिए ही नई-नई योजनाएं बना रहे हैं और तीन नये कृषि कानून भी इसलिए बनाये गये हैं कि किसानों की आमदनी बढ़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है और उसने आज तक एक भी ऐसा कार्य नहीं किया जोकि किसान के लिए फायदेमंद हो।
उन्होंने कहा कि कृषि सुधारों की बात करने वाली पार्टियां किस प्रकार से अब किसानों का गुमराह कर अपनी-अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध करना कृषि क्षेत्र के हित में नहीं है। इस अवसर पर नारायणगढ़ मंडल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, मारकंडा मंडल प्रधान जसविन्द्र बख्तुआ, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव पंजलासा, नरेन्द्र राणा कुराली, पवन सैनी, सुरेन्द्र राणा बडी बसी, कुलदीप सिंह, ऋषिपाल लोटों, गुलशन पंजलासा, सोमनाथ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed.