एनएच 965जी के बारामती-इंदापुर खंड पर संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग, महाराष्ट्र में बरगद के 1,025 पेड़ों का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया:नितिन गडकरी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 02मई। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर जानकारी दी है कि फरवरी और मार्च 2022 में हमने एक परियोजना के तहत एनएच 965जी के बारामती-इंदापुर खंड पर महाराष्ट्र में संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग पर बरगद के पेड़ों का प्रत्यारोपण किया। इस दौरान, हमने 1,025 बरगद के पेड़ों को सड़क के किनारों पर सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्यारोपित पेड़ों में से 870 पेड़ सुरक्षित हैं, जो कुल संख्या का 85% हैं।

नितिन गडकरी ने बताया कि प्रत्यारोपित पेड़ स्वस्थ हैं और विकसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद मिली है, बल्कि यात्रियों को भी सुखद दृश्य का आभास हो रहा है।

Comments are closed.