समग्र समाचार सेवा
भुवनेश्वर,9 जनवरी। भारत सरकार और ओडिशा राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 18वां प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन 8 से 10 जनवरी 2025 तक भुवनेश्वर, ओडिशा में होने जा रहा है। यह सम्मेलन भारत के वैश्विक प्रवासी समुदाय के साथ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस वर्ष सम्मेलन की थीम है “विकसित भारत में प्रवासी समुदाय का योगदान”, जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रवासी भारतीयों की अहम भूमिका को रेखांकित करती है।
Comments are closed.