भारत युद्ध में विश्वास नहीं रखता, लेकिन अगर मजबूर किया गया तो हम लड़ने को तैयार हैं: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 03 जनवरी, 2023 को अरुणाचल प्रदेश में अलॉन्ग-यिंकिओनग रोड पर सियोम ब्रिज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 724 करोड़ रुपये की 28 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।