पिछले 24 घंटे में मिले 39,361 नए कोरोना संक्रमित, एक दिन में 416 लोगों की गई जान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26जुलाई। कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मंत्रालय के अनुसर देश में सोमवार को 39 हजार से ज्यादा नए मामले आए वहीं 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई. इस तरह से कोरोना संक्रमित मामलों में मौत के आंकड़े अब लगातार कम हो रहे हैं जिससे बड़ी राहत मिलती दिख रही है. वहीं इसके साथ ही एक दिन में 35 हजार से अधिक लोग ठीक कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 39,361 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं 35,968 लोग संक्रमण के बाद ठीक भी हुए हैं. वहीं पिछले एक दिन में अब तक 416 लोगों की मौत हो चुकी है. नए आंकड़ों के बाद देश में फिलहाल 4,11,189 एक्टिव केस हैं, 3,05,791,06 मरीज डिस्चार्ज्ड हुए हैं और अबतक देश में 4,20,967 की मौत हो चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कोविड के एक्टिव मामलों में 2977 केस की वृद्धि हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 31,411,262 हो गई है।

देश में अब तक कुल वैक्सीनेशन की संख्या 43,51,96,001 हो गई है. उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 3.29 करोड़ खुराक अब भी उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने कहा कि सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 45.37 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं तथा 11,79,010 अन्य खुराकों की आपूर्ति करने की प्रक्रिया चल रही है. रविवार सुबह आठ बजे तक के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 42,08,32,021 खुराकों का इस्तेमाल हो चुका है।

 

 

 

Comments are closed.