प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में अलग -अलग स्पर्धा में महिला विजेताओं दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में अलग -अलग स्पर्धा में महिला विजेताओं बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 400 मीटर-टी20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दीप्ति जीवनजी को दी बधाई

उनके प्रदर्शन को शानदार बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रैक पर जीवनजी का जज्बा बेजोड़ था।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“दीप्ति जीवनजी का शानदार प्रदर्शन! एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 400 मीटर-टी20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दीप्ति को बधाई। ट्रैक पर उनका जज्बा बेजोड़ था, जिसने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। हम सभी को गौरवान्वित करने के लिए दीप्ति को शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने सिमरन वत्स द्वारा एशियाई पैरा खेल 2022 में महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर खुशी की व्यक्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सिमरन वत्स को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में सिमरन वत्स को एक अद्भुत रजत पदक। इस शानदार जीत पर उन्हें बधाई।

यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है।”

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2022 में महिलाओं की पैरा कैनो केएल2 स्पर्धा में प्राची यादव द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर प्रसन्नता की व्यक्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में महिलाओं की पैरा कैनो केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है:
‘‘महिलाओं की पैरा कैनो केएल2 स्पर्धा में गौरवपूर्ण स्वर्ण पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई। यह ऐसा असाधारण प्रदर्शन था, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’

Comments are closed.