किसानों का रेल रोको आंदोलन आज, रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की छुट्टियां भी रद्द
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,18फरवरी।
कृषि कानूनो को विरोध कर रहे किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया हुआ है। किसान आज दोपहर 12 से 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन करेंगे जिसके देखते हुए रेलवे ने अपनी खास तैयारियां की हैं।
इंडियन रेलवे ने किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए आज कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, वहीं कुछ के रूट में परिवर्तन किया है। रेल रोको आंदोलन का मकसद कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाना है जिसको लेकर रेलवे भी अलर्ट है। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
रेलवे ने RPSF की 20 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया है। ये कंपनियां विशेष तौर पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तैनात रहेंगी, जहां रेल रोको आंदोलन का सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है। रेलवे अधिकारियों को लोकल स्तर पर राज्य सरकार और स्थानीय डीएम और एसपी के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
रेल रोको’ आंदोलन पर राकेश टिकैट कहा है कि यह दोपहर 12 बजे शुरू होगा और दोपहर 3-4 बजे तक चलेगा। ट्रेनें वैसे भी चल नहीं रही हैं। जितनी भी चल रही है, उनके समक्ष शांतिपूर्ण रूप से आंदोलन किया जाएगा। हम लोगों को पानी, दूध, लस्सी और फल प्रदान करेंगे। हम उन्हें अपने मुद्दे बताएंगे।
Comments are closed.