रूस ने यूक्रेन पर बदला लेने के लिए जारी रखा भीषण हमला, खारकीव पर सबसे भयंकर हमला

समग्र समाचार सेवा,

कीव, 7 जून: रूस ने 1 जून को हुए ड्रोन हमले का बदला लेने के लिए यूक्रेन पर लगातार भीषण हमलों का सिलसिला जारी रखा है। रविवार को लगातार तीसरे दिन रूस ने यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों सहित 500 से अधिक ड्रोन और लगभग 80 मिसाइलों से बड़े पैमाने पर हमले किए।

खारकीव पर अब तक का सबसे भीषण हमला
यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव पर शनिवार को रूस ने सबसे शक्तिशाली हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम 3 नागरिकों की मौत हुई और 22 अन्य घायल हुए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। यह हमला युद्ध की शुरुआत के बाद से खारकीव पर सबसे भीषण माना जा रहा है।

रूस ने बहुमंजिला इमारतों और औद्योगिक केंद्रों को बनाया निशाना
रूस ने इस बार के हमलों में खास तौर पर बहुमंजिला आवासीय इमारतें, शैक्षिक संस्थान और औद्योगिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। शनिवार को 40 ड्रोन, 1 मिसाइल और 4 निर्देशित बम यूक्रेन पर दागे गए, जिससे कई इमारतें आग की चपेट में आ गईं और मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है। यूक्रेन के गवर्नर ओलेह सिनीहूबोव ने बताया कि मुख्य हमला एक नागरिक औद्योगिक क्षेत्र पर केंद्रित था।

यूक्रेन की कड़ी प्रतिक्रिया
यूक्रेन ने बताया कि रूस ने कुल मिलाकर 206 ड्रोन और 9 मिसाइलें दागी हैं, जिनमें से यूक्रेनी सेना ने 87 ड्रोन मार गिराए और 80 को इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर तकनीक से निष्क्रिय किया। खारकीव के मेयर इहोर टेरेखोव ने इसे पूरे युद्ध के दौरान का सबसे भीषण हमला बताया। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, यह हमला रूस की रणनीति में बढ़ती आक्रामकता को दर्शाता है।

रूस यह हमला यूक्रेन के उस ड्रोन हमले के जवाब में कर रहा है, जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया था कि रूस के 5 एयरबेस और 41 फाइटर जेट तबाह कर दिए गए हैं।

 

Comments are closed.