बालरामपुर धर्मांतरण केस: छांगुर बाबा पर 1500 लड़कियों के धर्म परिवर्तन का आरोप

समग्र समाचार सेवा
बालरामपुर, 10 जुलाई: उत्तर प्रदेश के बालरामपुर में सामने आए धर्मांतरण रैकेट का मास्टरमाइंड छांगुर बाबा हर दिन नई परतें खोल रहा है। इस पूरे मामले ने राज्य ही नहीं बल्कि देश भर में खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है। एटीएस ने छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू रोहरा उर्फ नसरीना को 7 दिन की रिमांड पर लिया है और पूछताछ लगातार जारी है।

1500 से ज्यादा लड़कियों को बनाया मुस्लिम

अब तक की जांच में सामने आया है कि छांगुर बाबा ने नीतू उर्फ नसरीना के साथ मिलकर करीब 1500 से ज्यादा हिन्दू लड़कियों और महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराया। इन महिलाओं को पहले चमत्कार और इलाज के नाम पर जाल में फंसाया जाता था, फिर धीरे-धीरे उनका माइंडसेट बदला जाता था। एटीएस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाबा विधवा, बेसहारा, मानसिक तौर पर कमजोर और निसंतान महिलाओं को खास तौर पर टारगेट करता था।

इंटरनेशनल नेटवर्क की तलाश

ATS और देश की प्रमुख खुफिया एजेंसियां इस पूरे रैकेट के इंटरनेशनल कनेक्शन तलाशने में जुटी हैं। शक है कि छांगुर बाबा नसरीना के साथ मिलकर एक बड़ा संगठित इस्लामी दावा नेटवर्क तैयार कर रहा था। इसे विदेश से भी फंडिंग मिलने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल ATS बाबा से उसके विदेशी संपर्कों और पैसों के लेनदेन की डिटेल खंगाल रही है

ब्रेनवॉश कर बनाता था शिकार

छांगुर बाबा पहले चमत्कार दिखाने और इलाज कराने के बहाने महिलाओं को अपने असर में ले आता था। फिर नीतू उर्फ नसरीना के साथ मिलकर महीनों तक उनका ब्रेनवॉश करता था। जब महिलाओं का भरोसा टूट जाता था तो उन्हें मजबूरन धर्म बदलना पड़ता था। ATS को शक है कि इस नेटवर्क के जरिए बाबा एक खास समुदाय को मजबूत करने की बड़ी साजिश रच रहा था।

 

Comments are closed.