सोना-चांदी फिर महंगे: 24 कैरेट सोना 96838 रुपये प्रति 10 ग्राम

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10 जुलाई: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी खरीदने वालों को आज राहत नहीं मिली है। बुधवार शाम के मुकाबले गुरुवार सुबह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में फिर से उछाल दर्ज हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 96838 रुपये पर पहुंच गया है।

सोने की कीमत में कितनी बढ़त

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार शाम 999 शुद्धता वाला सोना 96596 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 242 रुपये महंगा होकर 96838 रुपये हो गया है। वहीं 995 शुद्धता वाला सोना 241 रुपये बढ़कर 96450 रुपये पर बिक रहा है। 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट सोना 88704 रुपये पर पहुंच गया है। 750 शुद्धता वाला 18 कैरेट सोना भी अब 72629 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।

चांदी की कीमत में भी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी भी आज महंगी हुई है। बुधवार को चांदी का दाम 106531 रुपये प्रति किलो था, जो गुरुवार सुबह 369 रुपये बढ़कर 106900 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। यानी निवेशक और ग्राहकों को चांदी में भी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी

GST और मेकिंग चार्ज अलग

IBJA द्वारा जारी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता है। इसके अलावा अगर आप ज्वैलरी खरीदते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज भी अलग से देना होगा। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट करता है।

 

Comments are closed.