बेंगलुरु में सोने के दाम में गिरावट, 24 कैरेट गोल्ड 111710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुँचा, चांदी भी सस्ती

समग्र समाचार सेवा
बेंगलुरु, 17 सितंबर: बेंगलुरु में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन जहां सोने ने ऊँचा भाव छुआ था, वहीं बुधवार को इसमें हल्की नरमी देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में 0.10% से अधिक की तेजी ने गोल्ड पर दबाव बनाया है।

दरअसल, डॉलर मजबूत होने से अन्य मुद्राओं में सोना महंगा हो गया है। साथ ही, निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर टिकी है, जिससे उम्मीद है कि ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की जा सकती है। इसका कारण है कमजोर जॉब मार्केट और स्थिर महंगाई। अनुमान है कि पूरी साइकिल में फेड 75–100 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती कर सकता है, जिससे आगे चलकर सोने को सहारा मिल सकता है।

बेंगलुरु में आज का सोने का भाव (Gold Price in Bengaluru)

  • 24 कैरेट सोना – 111710 रुपए प्रति 10 ग्राम (कल 111930 रुपए)
  • 22 कैरेट सोना – 102400 रुपए प्रति 10 ग्राम (कल 102600 रुपए)
  • 18 कैरेट सोना – 83780 रुपए प्रति 10 ग्राम (कल 83950 रुपए)

भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

  • मुंबई – 24K: 111710 रुपए, 22K: 102400 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • जयपुर – 24K: 111860 रुपए, 22K: 102550 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • लखनऊ – 24K: 111860 रुपए, 22K: 102550 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली – 24K: 111860 रुपए, 22K: 102550 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता – 24K: 111710 रुपए, 22K: 102400 रुपए प्रति 10 ग्राम

MCX पर सोने और चांदी का भाव

  • सोना (Gold on MCX): 109726 रुपए प्रति 10 ग्राम (430 रुपए की गिरावट के साथ)
  • चांदी (Silver on MCX): 126864 रुपए प्रति किलो (1956 रुपए की गिरावट)

ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी का कारोबार

  • सोना: 3,680.24 डॉलर प्रति औंस (8.27 डॉलर की गिरावट, यानी 0.23% कम)
  • चांदी:84 डॉलर प्रति औंस (0.74 डॉलर की गिरावट, यानी 1.73% कम)

आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। जहाँ घरेलू बाजार में डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की संभावित नीति ने दबाव बनाया है, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोना-चांदी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आने वाले दिनों में ब्याज दरों में कटौती होने पर सोने की कीमतों को सहारा मिल सकता है।

 

Comments are closed.