अमेरिका : संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका, कनाडा और यूरोप में 24 आरोपी गिरफ्तार

  • अमेरिका, कनाडा और यूरोप में 24 आरोपी गिरफ्तार, 37 पर केस दर्ज
  • बिश्नोई गैंग और अन्य भारत आधारित गिरोहों की करतूतों का खुलासा
  • हरदीप सिंह निज्जर की हत्या समेत ड्रग तस्करी, जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप
  • पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स, हथियार और नकदी जब्त की

समग्र समाचार सेवा

अमेरिका 8 जुलाई : अमेरिकी अधिकारियों ने भारत से जुड़े संगठित अपराध गिरोहों पर सख्त कार्रवाई करते हुए अमेरिका, कनाडा और यूरोप में 24 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुख्यात बिश्नोई गैंग के सदस्य भी शामिल हैं। इन पर हत्या, ड्रग तस्करी और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप हैं।

इस जांच के केंद्र में 2023 में कनाडा के सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला है। अमेरिकी अभियोजकों ने कहा कि बिश्नोई गैंग के लारेंस बिश्नोई और सतिंदरजीत ‘गोल्डी बराड़’ सिंह पर इस हत्या का आदेश देने का आरोप है। बिश्नोई फिलहाल जेल में है, जबकि बराड़ अब भी फरार है।

अधिकारियों ने बताया कि इन अपराधियों ने केवल हत्या ही नहीं, बल्कि धार्मिक और राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाया और समुदाय के लोगों से करोड़ों की फिरौती मांगी। इस दौरान पुलिस ने करीब 1,000 किलोग्राम कोकीन, 1 किलोग्राम हेरोइन, 40,000 डॉलर नकद और दर्जनों हथियार भी जब्त किए हैं।

बिश्नोई गैंग को कनाडा में पहले ही आतंकवादी संगठन घोषित किया जा चुका है, जिससे अब उनकी संपत्ति और धन को जब्त किया जा सकता है। इस कार्रवाई में FBI, लॉस एंजिल्स पुलिस, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस और US सीमा शुल्क विभाग ने मिलकर काम किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.