- 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए टोकन सिस्टम जरूरी
- WCR के सभी काउंटरों पर लागू
- भीड़/कतारों से राहत, बुकिंग प्रक्रिया पहले से ज्यादा पारदर्शी
- जरूरी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य
समाचार सेवा
नई दिल्ली | 28 जुलाई :अगर आप रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट बुक करवाते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। 1 अगस्त 2026 से वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) के सभी रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए टोकन सिस्टम लागू होगा। इस नई व्यवस्था का मकसद यात्रियों को सुविधा देना और काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना है।
नया टोकन सिस्टम कैसा होगा?
- AC तत्काल टिकट के लिए टोकन सुबह 8:30 से 9:00 बजे तक
- Non-AC (Sleeper) तत्काल टिकट के लिए टोकन सुबह 9:00 से 9:30 बजे तक
- हर काउंटर पर AC तत्काल के लिए 10 और Sleeper तत्काल के लिए 15 टोकन जारी किए जाएंगे
- सबसे पहले उन्हीं यात्रियों की टिकट बुक होगी, जो स्वयं या परिवार के सदस्य के लिए टिकट लेने आए हैं (परिवारिक संबंध का प्रमाण जरूरी)
इससे यात्रियों को क्या फायदा?
- भीड़ कम होगी और बुकिंग प्रक्रिया सुगम बनेगी
- बार-बार काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं
- टोकन मिलने से नंबर आने का इंतजार आसान
- काउंटर पर अनुशासन और पारदर्शिता बढ़ेगी
बुकिंग के समय क्या रखें साथ?
- आधार कार्ड या कोई अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
- यात्रियों के नाम, उम्र और यात्रा की पूरी जानकारी
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.