कराची :धुरंधर गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर पर गोलीबारी, हालत गंभी
गैंगवार या पुरानी रंजिश की जांच
समग्र समाचार सेवा
कराची | 1 अगस्त : कराची के कुख्यात ‘धुरंधर’ गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर गुरुवार शाम लियारी के सिंगू लेन में बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। 40 वर्षीय जुबैर अपने घर के बाहर बैठे थे जब हमलावरों ने उन्हें सीने और पेट में गोली मार दी। फिलहाल जुबैर की हालत गंभीर है और उनका इलाज सिविल अस्पताल कराची में चल रहा है।
फायरिंग की चपेट में दो राहगीर भी घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस के अनुसार, घायल के जवाबी फायरिंग करते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में गोलीबारी के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस निजी दुश्मनी और लियारी में एक बार फिर गैंगवार शुरू होने दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।
जुबैर बलोच 2012 में कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हुए थे और पिछले साल ही जेल से रिहा हुए हैं। उनके भाई उजैर बलोच फिलहाल सैन्य अदालत से जासूसी के मामले में 12 साल की सजा काट रहे हैं। 2012 में उजैर और उसके साथी पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में दोषी ठहराए गए थे।
लियारी दशकों से ड्रग ट्रेड, वसूली और राजनीतिक संरक्षण के कारण गैंगवार का केंद्र रहा है। रहमान डकैत, अर्शद पप्पू जैसे अपराधी भी राजनीतिक सरंक्षण के चलते पुलिस कार्रवाई से बचे रहे। उजैर बलोच की कहानी पर बनी ‘धुरंधर’ फिल्म के चलते यह मामला खास चर्चा में है। पुलिस का कहना है कि ताजा गोलीकांड के पीछे गैंगवार या पुरानी रंजिश हो सकती है। उजैर बलोच अभी जेल में हैं, जबकि जुबैर बलोच की हालत गंभीर है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.