प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि : योजना को अगले पाँच वर्ष बढ़ाने की घोषणा

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2026-27 से 2030-31 तक बढ़ाई गई
  • पात्र किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती रहेगी
  • योजना के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने 3.15 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय प्रविधान मंजूर किया
  • किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मदद मिलेगी

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली,1 अगस्त :प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को अगले पांच वर्षों तक बढ़ाने की घोषणा की गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 2026-27 से 2030-31 तक इस योजना को जारी रखने के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय प्रविधान को स्वीकृति दी है। योजना के तहत पात्र भूमिधरक किसान परिवारों को पूर्व की भांति हर वर्ष 6000 रुपये की सहायता तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से मिलती रहेगी।

अधिकारियों का कहना है कि इस विस्तार से किसानों को खेती में निवेश के लिए निरंतर सहायता मिलेगी, जिससे उनकी आय और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने, खेती को टिकाऊ बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए लिया गया है।
फरवरी 2019 में शुरू हुई पीएम-किसान योजना देश की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं में एक है, जिससे करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

सरकार को उम्मीद है कि इस विस्तार से किसानों को महंगाई और कृषि जोखिमों से राहत मिलेगी और देश की कृषि व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.