- BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में बदलाव किए।
- असम के पूर्व क्रिकेटर शुभदीप घोष को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया गया।
- घोष ने असम की सीनियर टीम, नेशनल क्रिकेट अकादमी, महिला टीम, इंडिया A, IPL फ्रेंचाइजी (दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर) के साथ भी किया है काम।
- टी. दिलीप और असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट की विदाई के बाद घोष की नियुक्ति।
- सितांशु कोटक बैटिंग कोच व मोर्ने मोर्केल बॉलिंग कोच बने रहेंगे।
- रयान टेन डोशेट को नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स में ‘हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी’ नियुक्त किया गया; CPL, ILT20 और MLC में असिस्टेंट कोच की भूमिका भी संभालेंगे।
- असम क्रिकेट संघ ने घोष की नियुक्ति को राज्य के लिए गर्व का विषय बताया।
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 अगस्त :श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष टीम की कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली कोचिंग टीम में अब असम और रेलवे के पूर्व क्रिकेटर शुभदीप घोष फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
घोष ने 17 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने के अलावा असम सीनियर टीम के कोच, नेशनल क्रिकेट अकादमी, महिला टीम व इंडिया A के साथ भी काम किया है। आईपीएल में वे दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भी जुड़े रहे।
BCCI ने टी. दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू न करने का फैसला लिया और असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट को भी टीम से बाहर किया, जिनकी नई भूमिका अब नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स में ‘हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी’ के रूप में होगी।
घोष का पहला असाइनमेंट श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगा।
असम क्रिकेट संघ ने इस उपलब्धि को राज्य के क्रिकेटरों और कोचों के लिए प्रेरणा बताया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.