JIFF : लघु फिल्म प्रतियोगिता ₹1 लाख तक के पुरस्कार ऑनलाइन आवेदन

  • जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) ने “शिक्षा में सुधार” विषय पर 2-7 मिनट की लघु फिल्म प्रतियोगिता 2026 का ऐलान किया।
  • पुरस्कार: ₹1,00,000 तक नकद, विजेता प्रमाण-पत्र, स्पेशल ज्यूरी अवार्ड, ऑडियंस चॉइस अवार्ड, आधिकारिक चयन।
  • विषय: “भारत में शिक्षा – चुनौतियाँ एवं समाधान”, संदेश: “मेरी शिक्षा, मेरा भविष्य – जनता और सरकार साथ-साथ”।
  • स्कूल, कॉलेज, शिक्षक, विद्यार्थी, सरकारी/गैर-सरकारी संस्थान, आम नागरिक—सभी भाग ले सकते हैं।
  • फिक्शन, डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन, एक्सपेरिमेंटल या मोबाइल फिल्में (2–7 मिनट) किसी भी भाषा में स्वीकार्य।
  • टीम: 2–10 सदस्य, कोई आयु सीमा नहीं।
  • अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026 | परिणाम: 10 जनवरी 2027 | फीस: ₹1,500 प्रति फिल्म।
  • चयनित फिल्मों का प्रदर्शन JIFF 2027 (8–12 जनवरी 2027) में होगा, फिल्मकारों एवं शिक्षा विशेषज्ञों से नेटवर्किंग का मौका।
  • विस्तृत जानकारी व रजिस्ट्रेशन: www.jiffindia.org पर उपलब्ध, सहायता के लिए व्हाट्सएप +91 80039 37961।

     

    समग्र समाचार सेवा 

    जयपुर, 4 अगस्त  : शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) ने “2-7 मिनट मूवी मेकिंग प्रतियोगिता 2026” का ऐलान किया है। प्रतियोगिता का विषय “भारत में शिक्षा – चुनौतियाँ एवं समाधान” रखा गया है, जिसमें छात्र, शिक्षक, अभिभावक, सरकारी विभाग, एनजीओ, एवं आम नागरिक भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी 2 से 7 मिनट की फिक्शन, डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन, एक्सपेरिमेंटल या मोबाइल फिल्म बनाकर शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों, डिजिटल लर्निंग, AI आधारित शिक्षा, कौशल विकास, समावेशी शिक्षा, और नीति-निर्माण पर अपने विचार रख सकते हैं।

    प्रतियोगिता में ₹1,00,000 तक के नकद पुरस्कार, प्रमाण-पत्र, और JIFF 2027 में फिल्म प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। JIFF के संस्थापक श्री हनु रोज़ के अनुसार, “यह प्रतियोगिता युवा एवं समाज को शिक्षा सुधार की दिशा में रचनात्मक संवाद और समाधान के लिए प्रेरित करेगी।”
    फिल्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है, जबकि परिणाम 10 जनवरी 2027 को घोषित होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.