‘वन लिप किस, प्लीज़’: थाई-फ्रेंच YouTuber से छेड़छाड़ मामले में उदयपुर युवक गिरफ्तार

  • 23 वर्षीय अभियुक्त आफताब उर्फ ‘गब्बरू’ ने विदेशी महिला पर्यटक के साथ अशोभनीय व्यवहार किया
  • टाउनहॉल गार्डन क्षेत्र में अभद्र गाने गाकर पर्यटकों को किया परेशान, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया, मामले को विदेश पर्यटक व महिला सुरक्षा के लिहाज से प्राथमिकता दी
  • उदयपुर एसपी अमृता दुहान ने बताया—महिला पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

समग्र समाचार सेवा

उदयपुर, 19 नवंबर: उदयपुर के टाउनहॉल गार्डन में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 23 वर्षीय युवक आफताब उर्फ ‘गब्बरू’ ने एक थाई-फ्रेंच महिला YouTuber के साथ अभद्र व्यवहार किया और गंदी गीत गा कर वहां उपस्थित अन्य पर्यटकों को भी परेशान किया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने तत्काल खुद संज्ञान लेते हुए संबंधित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी अमृता दुहान ने बताया कि चूंकि यह मामला विदेश पर्यटक और विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए इसे तुरंत प्राथमिकता दी गई और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है और महिला पर्यटकों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में चौकसी और कड़ी कर दी गई है।

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों व खासतौर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता और सतत निगरानी के निर्देश जारी किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.