बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हाई ड्रामा: शर्मीला ‘परिवार बंगले’ पहुँचना चाहती थीं, पुलिस ने रोका

  • बेंगलुरु के येलहंका पैलेस (परिवार बंगले) में प्रवेश को लेकर वाईएस शरमिला और पुलिस के बीच जोरदार बहस, अनुमति नहीं मिली
  • शरमिला का दावा—बंगला परिवार की पैतृक संपत्ति है, शादी के आयोजन का अधिकार चाहते
  • भाई जगन मोहन रेड्डी ने सुरक्षा कारणों और निजी कारणों से अनुमति नहीं दी; संपत्ति के बंटवारे पर पारिवारिक विवाद जारी
  • पुलिस की रोक के बाद शरमिला व उनकी मां पास के होटल में ठहर गईं, YSR परिवार की आंतरिक खींचतान एक बार फिर सार्वजनिक

     

    समग्र समाचार सेवा

    बेंगलुरु, 23 नवंबर: पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन और कांग्रेस नेता वाईएस शरमिला रविवार को बेंगलुरु स्थित ‘येलहंका पैलेस’ के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा का केंद्र रहीं। शरमिला, जो अपनी बेटी की शादी के लिए पारिवारिक बंगले का इस्तेमाल करना चाहती थीं, को कर्नाटक पुलिस ने प्रवेश की इजाजत नहीं दी।

    पुलिस ने शरमिला और उनके साथ मौजूद उनकी मां को जानकारी दी कि बंगले में जाने के लिए अनुमति नहीं है। दोनों पक्षों के बीच करीब 20 मिनट तक बहस चली। शरमिला ने दावा किया कि यह बंगला YSR परिवार की पैतृक संपत्ति है और उन्हें वहां जाने का हक है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा और कोर्ट आदेश का हवाला देते हुए अनुमति से इनकार कर दिया।

    शरमिला ने कहा, “कोर्ट आदेश की बात कही जा रही है, लेकिन मुझे न इसका कोई नोटिस मिला, न ही याचिकाकर्ताओं का मैं हिस्सा हूं। मुझे नहीं पता कि किसके अनुरोध पर बंगले में प्रवेश रोका गया।”

    जानकारी के अनुसार, पिछले महीने शरमिला ने भाई जगन से बेटी की शादी के रिसेप्शन के लिए बंगला इस्तेमाल करने की मांगी थी, लेकिन जगन मोहन रेड्डी ने सुरक्षा कारणों व निजता का हवाला देकर अनुमति से इनकार कर दिया। परिवार के सूत्रों के मुताबिक, संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनों में 2021 से ही विवाद चल रहा है।

    जगन का कहना है कि यह सम्पत्ति उनकी सास के नाम पर है और वे स्वयं भी अपनी बेटियों की शादी इसी बंगले में नहीं करेंगे। शरमिला इसे परिवार की विरासत मानती हैं और अपने अधिकार की मांग कर रही हैं। पुलिस की रोक के बाद शरमिला व उनकी मां पास के एक होटल में ठहर गईं।

    कहा जा रहा है कि जगन के कार्यालय ने कर्नाटक पुलिस को परिवार के किसी भी सदस्य को बिना पूर्व अनुमति के बंगले में प्रवेश न देने का अनुरोध किया था। इस बंगले में वर्तमान में जगन की पत्नी भारती और बेटियां रहती हैं।

    इस पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर YSR परिवार की आंतरिक खींचतान को सार्वजनिक मंच पर ला दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.