- केंद्र सरकार ने लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि और परिसीमन से जुड़ा महिला आरक्षण बिल मंजूर किया
- यह संख्या 2051 की जनगणना तक यथावत रहेगी
- विधेयकों को 30 नवंबर से शुरू हो रहे विशेष संसद सत्र में पेश किए जाने की संभावना
- महिला सांसदों की संख्या में महत्वपूर्ण इजाफा
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 नवंबर: केंद्र सरकार ने विशेष संसद सत्र से पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए संविधान संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है, जिसमें लोकसभा सीटों में सभी राज्यों में 50% अनुपातिक वृद्धि का प्रस्ताव है। यह वृद्धि 2051 की जनगणना तक यथावत रहेगी।
इसके साथ ही परिसीमन से जुड़ा महिला आरक्षण बिल भी मंजूर किया गया है, जिससे महिला सांसदों की संख्या में महत्वपूर्ण इजाफा होगा। विशेष संसद सत्र 30 नवंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें इन दोनों अहम विधेयकों को पेश किए जाने की संभावना है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.