कोरोना के दैनिक मामलों में नही कोई सुधार, आज फिर देश में मिले कोरोना के 42,766 नए मरीज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5 सितंबर। देश में कोरोना के दैनिक मामलों से राहत नही मिल रही है। मामलें बढ़ते ही जा रहे है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार जारी है और आज रविवार को 42,766 नए केस दर्ज किए गए हैं। देश में अभी सक्र‍िय मरीजों की संख्‍या 4,10,048 है. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, वर्तमान में रिकवरी रेट 97.42 फीसदी है. देश के सभी राज्‍यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में चल रहे वैक्‍सीनेशन अभियान के तहत अभी तक वैक्‍सीन के 66.89 करोड़ से अधिक डोज उपलब्‍ध कराए गए हैं।
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 42,766 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 3,29,88,673 हुए, वहीं संक्रमण से 308 मरीजों की मौत से मृतक संख्या बढ़कर 4,40,533 हुई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,048 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में भारत में COVID19 के 42,766 नए मामलों सामने आए, वहीं, केरल में कल कोरोना के 29,682 ​​​​पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए थे. राज्य में कल भी 142 लोगों की मौत हुई थी।

Comments are closed.