समग्र समाचार सेवा
अगरतला, 14मई। आज शनिवार को त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने इस्तीफा दे दिया। देब के इस्तीफे के बाद माणिक साहा को त्रिपुरा का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। देर शाम हुई विधायक दल की बैठक में त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष माणिक साहा को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘माणिक साहा जी को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।’
#WATCH त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने माणिक साहा को सम्मानित किया। माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे। pic.twitter.com/v5MBSJuU9q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2022
बता दें कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वरिष्ठ नेता व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को नए नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया था। दोनों नेताओं के अलावा भाजपा सांसद व त्रिपुरा के प्रभारी विनोद सोनकर भी विधायक दल की बैठक में मौजूद रहें। बैठक में माणिक साहा को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।
Comments are closed.