समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारोत्तोलक विकास ठाकुर को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
‘सीडब्ल्यूजी में इस बार विकास ठाकुर के कारण गौरव का पल, जिन्होंने भारोत्तोलन में रजत पदक जीता है। उनकी सफलता से बेहद प्रसन्नता है। खेलों के प्रति उनका समर्पण काबिले तारीफ है। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’
More glory at the CWG, this time due to Vikas Thakur, who wins a Silver in Weightlifting. Delighted by his success. His dedication to sports is commendable. Wishing him the very best for upcoming endeavours. pic.twitter.com/IknoAvQiXf
— Narendra Modi (@narendramodi) August 2, 2022
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतने पर जी. साथियान, हरमीत देसाई, शरत कमल और सानिल शेट्टी को बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
‘टेबल टेनिस में शानदार खबर। जी. साथियान, हरमीत देसाई, शरत कमल और सानिल शेट्टी की टीम को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। इस टीम ने कौशल और प्रतिबद्धता के मामले में ऊंचे मानदंड कायम किए हैं। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’
Great news in Table Tennis! Congratulations to the dynamic team of G. Sathiyan, Harmeet Desai, Sharat Kamal and Sanil Shetty for winning the Gold medal at the CWG. This team has set high benchmarks, be it in skill or determination. Best wishes for their future endeavours. pic.twitter.com/whzotVIXrh
— Narendra Modi (@narendramodi) August 2, 2022
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में लॉन बाउल्स में स्वर्ण पदक जीतने के लिए लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की की सराहना की है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत! भारत को लॉन बाउल्स में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने वाली लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की पर गर्व है। टीम ने बेहद निपुणता का प्रदर्शन किया है और उनकी सफलता कई भारतीयों को लॉन बाउल्स के खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।”
Historic win in Birmingham! India is proud of Lovely Choubey, Pinki Singh, Nayanmoni Saikia and Rupa Rani Tirkey for bringing home the prestigious Gold in Lawn Bowls. The team has demonstrated great dexterity and their success will motivate many Indians towards Lawn Bowls. pic.twitter.com/RvuoGqpQET
— Narendra Modi (@narendramodi) August 2, 2022
Comments are closed.