हिमाचल के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प- डॉ.जितेंद्र सिंह

समग्र समाचार सेवा
शिमला, 8नवंबर। हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर लेकर कांगड़ा के धर्मशाला से केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है।

जितेंद्र ने धर्मशाला में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को कांग्रेस के शासन में हिमाचल में गति मिलने में समय लगा। उन्होंने लोगों से भाजपा को विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए वोट करने की अपील की।

डॉ.जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हर क्षेत्र में हमारी अनेक प्रतिभाएं उभर कर आ रही हैं। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में एरोमा मिशन में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। इससे राज्य में रोजगार अवसर मिलेंगे। आगामी 25 वर्षों में भारत को शिखर पर ले जाने के लिए हिमालयी राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। हिमालय की जैव विविधता विज्ञान एवं अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।

डॉ.जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहले देश में नेतृत्व क्षमता की कमी थी,आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम नई सोच के साथ अंतरिक्ष,विज्ञान सहित हर क्षेत्र में नए-नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। जितेंद्र ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य हिमाचल में विकास के संबंध में लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सामूहिक रूप से काम कर रहे हैं। “सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में लोक कल्याण के लिए केंद्र द्वारा शुरू की गई। विभिन्न विकास और कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। राज्य के आगे के विकास के लिए भाजपा के ‘मिशन रिपीट’ को सफल बनाना समय की मांग है।

Comments are closed.