मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई का निधन, गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में हुए थे भर्ती

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 6जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (67) का बुधवार देर रात निधन हो गया। सुबह उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली स्थित निगम बोध घाट ले जाया गया है। राजेंद्र सिंह चौधरी राजनगर एक्सटेंशन की घरौंदा एमजीआई सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे।

गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल के पीआरओ राहुल साहनी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (67) को एक जनवरी को ब्रेन स्टोक आया था। उनको रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में न्यूरो फिजिशियन डॉ. सुमंतो चटर्जी, फिजिशियन डॉ. अंशुमन त्यागी, कार्डियोलोजिस्ट डॉ. धीरेंद्र सिघानिया की निगरानी में रखा गया। परिजन बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ब्रेन डेड होने पर उनको अस्पताल से घर ले गए थे। वह राजनगर स्थित अपने घर में वेंटिलेटर पर चिकित्सकों की निगरानी में थे। बुधवार देर रात उनका निधन हो गया।

Comments are closed.