समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15 फरवरी।त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के कल होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। राज्य में 28 लाख से अधिक मतदाता हैं। 22 महिलाओं सहित 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में तीन हजार 328 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
भाजपा के नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता जितेंद्र चौधरी और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बिरजीत सिन्हा कुछ प्रमुख उम्मीदवार हैं।
Comments are closed.