समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28दिसंबर।
आज यानि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से दिल्ली मेट्रो रेल निगम की ड्राइवरलेस मेट्रो की शुरूआत की। इसी के साथ देश में पहली बार सोमवार से मजेंटा लाइन पर बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम के बीच बगैर चालक वाली मेट्रो का उद्घाटन हुआ। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इसका शुभारंभ किया। आज से दुनिया में भारत भी ड्राइवरलेस मेट्रो वाले देशों में शामिल हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश की पहली बिना ड्राइवर वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की भी शुरुआत की है।
बता दें कि पीएम मोदी ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) भी जारी किया है। इससे मेट्रो में सफर के एक नए युग की शुरुआत हो गई है। इस कार्ड के जरिये देशभर में कहीं भी सफर करने के दौरान खरीदारी भी कर सकते हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि चालक रहित मेट्रो ट्रेनें पूरी तरह स्वचालित होंगी, जिनमें मानवीय हस्तक्षेप की न्यूनतम आवश्यकता होगी। इससे मानवीय गलतियों के कारण परिचालन प्रभावित होने की आशंका समाप्त हो जाएगी।
मेट्रो की बढ़ेगी कमाई
चालक रहित मेट्रो के चलने से मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ सकेगी। यात्रियों को कम भीड़ मिलेगी। इसके साथ ही मेट्रो की आय बढ़ सकेगी।
Comments are closed.