124 सीटों पर जीती AAP, भाजपा के खाते में 97 सीटें

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7दिसंबर। दिल्ली नगर निगम की करीब सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं. इसमें आम आदमी पार्टी 124 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है. जबकि भाजपा ने 97 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. कांग्रेस भी सात सीटें जीत चुकी है. बता दें कि आप कुल 132 सीटों पर बढ़त बनाकर स्पष्ट बहुमत की स्थिति में है. वहीं भाजपा भी 102 सीटों पर आगे हैं. दिल्ली नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 126 है.

यहां जानिए दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के सभी वार्डों चुनाव परिणाम
श्रीनिवासी पुरी (SRI NIWAS PURI)- भाजपा के राजपाल सिंह जीते.

कालकाजी (KALKAJI)- भाजपा से योगिता सिंह ने जीत दर्ज की.

गोविंद पुरी (GOVIND PURI)- भाजपा के चंद्र प्रकाश जीते.

चितरंजन पार्क (CHITARANJAN PARK)- आप के आशु ठाकुर ने जीत दर्ज की.

चिराग दिल्ली (CHIRAG DELHI)- भाजपा के कृष्ण जाखड़ जीते.

ग्रेटर कैलाश (GREATER KAILASH)- भाजपा की शिखा रॉय जीतीं

मदनपुर खादर ईस्ट (MADANPUR KHADAR EAST)- आप के प्रवीण कुमार जीते.

मदनपुर खादर वेस्ट (MADANPUR KHADAR WEST)- भाजपा के ब्रह्म सिंह जीते.

सरिता विहार (SARITA VIHAR)- भाजपा से नीतू की जीत.

अबुल फजल एन्क्लेव (ABUL FAZAL ENCLAVE) – कांग्रेस की अरीबा खान जीतीं.

जाकिर नगर (ZAKIR NAGAR)- कांग्रेस उम्मीदवार की जीत

Comments are closed.