दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 11 में से 6 प्रत्याशी कांग्रेस और BJP से आए नेता
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,21 नवम्बर। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 11 उम्मीदवारों का नाम है, जिनमें से 6 प्रत्याशी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) से आए हुए नेता हैं। इस कदम से दिल्ली की राजनीति में हलचल मच गई है और यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या AAP अब इन पुराने दलों के नेताओं को अपनी ताकत बनाने की दिशा में काम कर रही है।
Comments are closed.