संसद में अडाणी विवाद और संविधान चर्चा पर गरमा-गरमी

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली,13 दिसंबर।

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लगातार हंगामे के चलते कार्यवाही बाधित हो रही है। इस हफ्ते के चारों दिन लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के कारण सुचारू रूप से कामकाज नहीं हो सका।

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष अडाणी समूह से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और उद्योगपति जॉर्ज सोरोस के कथित संबंधों को लेकर विरोध जता रहे हैं। इन विवादों के कारण संसद का सत्र अब तक किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच पाया है।

इस बीच, संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार से लोकसभा में विशेष चर्चा शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चर्चा का उत्तर शनिवार को देंगे। उम्मीद की जा रही है कि यह चर्चा देश के संविधान और लोकतंत्र की मजबूती पर केंद्रित होगी।

 

Comments are closed.