समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28नवंबर।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल को पार्टी के कोषाध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती गांधी ने इस पद के लिए बंसल के नाम को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि बंसल को तत्काल यह अतिरिक्त दायित्व संभालने को कहा गया है। वह पार्टी के प्रशासनिक विभाग के प्रभारी महासचिव भी हैं।
कांग्रेस कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के निधन के बाद यह पद खाली हो गया था और पार्टी अध्यक्ष ने पवन बंसल को अंतरिम कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। पटेल का कोरोना से संक्रमित होने के कारण दो दिन पहले ही निधन हो गया था। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने पवन बंसल को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की है। छाबड़ा का कहना है कि पवन बंसल काफी अनुभवी और सुलझे हुए नेता हैं। बंसल चंडीगढ़ से पांच बार सांसद रह चुके हैं। पिछले दो चुनाव व भाजपा की किरण खेर से हारे।
Comments are closed.