समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 सितंबर: कांग्रेस पार्टी एक बार फिर विवादों में है। दरअसल, बिहार कांग्रेस के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का AI मॉडल और उनकी दिवंगत माँ का जिक्र किया गया। इस वीडियो में पीएम मोदी की माँ के नाम पर राजनीति करने का ताना मारा गया, जिसे भाजपा ने बेहद अपमानजनक और शर्मनाक बताया है।
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ ही दिन पहले बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” के दौरान कांग्रेस नेता रिज़वी उर्फ राजा ने मंच से पीएम मोदी की माँ को गाली दी थी। उस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
AI वीडियो पर मचा बवाल
बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से जारी इस AI वीडियो में दिखाया गया कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं– “आज की वोट चोरी डन हो गई, अब जाता हूँ सोने।” इसके बाद उनकी माँ का किरदार सामने आता है और उनसे कहता है कि वे नोटबंदी से लेकर राजनीति तक उनके नाम का इस्तेमाल करते रहे हैं।
साहब के सपनों में आईं "माँ"
देखिए रोचक संवाद 👇 pic.twitter.com/aA4mKGa67m
— Bihar Congress (@INCBihar) September 10, 2025
भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी लगातार प्रधानमंत्री की माँ का अपमान करके देशभर की माताओं और बेटियों को नीचा दिखा रही है।
भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेस अब गांधीवादी नहीं, बल्कि गालीवादी पार्टी बन चुकी है। महिला और मातृ शक्ति का अपमान कांग्रेस की पहचान बन गया है।” उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी प्रधानमंत्री की दिवंगत माँ को लेकर झूठ फैलाती है और उनके अपमान पर शर्मिंदा होने के बजाय ऐसे कृत्यों का बचाव करती है।
Far from having remorse For abusing PM’s Mother
Congress not only justified
Defended the accused with lies
Tariq Anwar too defendedAnd now Bihar Congress crossed all limits with a disgusting video
This party has become GAALIWADI instead of Gandhiwadi
Mahila aur Maatru… https://t.co/i5lhmrw0F7 pic.twitter.com/HG8efjxQQd
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) September 11, 2025
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी कांग्रेस पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री की माँ का मजाक उड़ाती है। उन्होंने लिखा, “कांग्रेस का शाही परिवार भारत की माताओं और बहनों का अपमान कर रहा है। यह बेहद असंवेदनशील और निंदनीय है।”
On the instruction of Rahul Gandhi, Congress party has mocked Honorable PM @narendramodi Ji's late mother.
Few days back Congress had abused PM Narendra Modi's late mother.
Congress's "Shahi Parivar* is insulting mothers and sisters of Bharat.
It's not just insensitive, it's… https://t.co/6Tebpthj0G pic.twitter.com/XFLDb70BXG
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) September 11, 2025
पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
दरभंगा की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद जनता के सामने भावुक होकर कहा था कि उनकी माँ का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था। फिर भी कांग्रेस-राजद के मंच से उन्हें गालियाँ दी गईं, जो बेहद दुखद और व्यथित करने वाली बात है। अब AI वीडियो सामने आने के बाद भाजपा का कहना है कि यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।
कांग्रेस की इस हरकत ने एक बार फिर राजनीति के स्तर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा का कहना है कि बार-बार पीएम मोदी की माँ का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। सवाल यह है कि क्या इस बार भी कांग्रेस इस विवाद पर सफाई देगी या इसे अनदेखा करेगी?
Comments are closed.