कोलकाता-मुंबई एयर इंडिया विमान में हाईजैक की धमकी, यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

समग्र समाचार सेवा 

कोलकाता , 11 नवंबर : कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में विमान अपहरण की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

उड़ान से पहले विमान के शौचालय में एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें सुबह 11:10 बजे विमान हाईजैक करने की चेतावनी दी गई थी।

कोलकाता हवाई अड्डे के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, विमान को सुबह 10:20 बजे रवाना होना था। धमकी मिलने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया और विमान को विशेष

सुरक्षा जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत विमान की गहन जांच शुरू की। शुरुआती रिपोर्टों में किसी वास्तविक अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है

यह घटना देश के हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध धमकियों की तत्काल जांच और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.