समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 12 जुलाई: अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया प्लेन हादसे को लेकर भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट सामने आने के बाद केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू का पहला बयान आया है। मंत्री ने साफ कहा है कि मंत्रालय AAIB के साथ मिलकर पूरी जांच में सहयोग कर रहा है और जल्द ही अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।
मंत्री ने पायलटों और क्रू मेंबर्स पर जताया भरोसा
राम मोहन नायडू ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि भारत के पास दुनिया का सबसे मजबूत पायलट और क्रू नेटवर्क है। उन्होंने कहा कि हमारे पायलट और क्रू मेंबर्स विमानन उद्योग की असली रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा व प्रशिक्षण को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हादसे के हर पहलू की गहराई से जांच होगी।
#WATCH | Vizag | On AAIB's preliminary report on AI 171 crash, Union Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu Kinjarapu says, "This is a preliminary report, at the ministry we are analysing it…We are coordinating with AIBB for any support they need. We are hoping that the final… pic.twitter.com/UsJB7yD1Xj
— ANI (@ANI) July 12, 2025
AAIB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक एअर इंडिया का प्लेन टेकऑफ के बाद सिर्फ 30 सेकंड ही हवा में रह सका। रिपोर्ट में बताया गया कि फ्लाइट के दोनों इंजन के फ्यूल कटऑफ स्विच ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ में शिफ्ट हो गए, जिससे इंजन तक ईंधन की सप्लाई बंद हो गई। इंजन बंद होते ही प्लेन को ताकत नहीं मिल पाई और हादसा हो गया।
कम ऊंचाई बनी बड़ी वजह
रिपोर्ट के अनुसार टेकऑफ के तुरंत बाद जब दोनों इंजन बंद हुए तो विमान इतनी कम ऊंचाई पर था कि रैम एयर टर्बाइन (RAT) भी सही समय पर काम नहीं कर पाई। RAT आमतौर पर इमरजेंसी में पावर सप्लाई को अलर्ट करता है, लेकिन इस बार ऊंचाई कम होने के कारण यह प्रभावी नहीं हो सका। पायलट ने इंजन को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
Comments are closed.