गृह मंत्री अमित शाह की तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल यात्रा शुरू

, सीमा सुरक्षा और विकास परियोजनाओं पर जोर

  • गृह मंत्री अमित शाह की तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल यात्रा शुरू
  • सीमा सुरक्षा, BSF परियोजनाओं का उद्घाटन और समीक्षा
  • सीमा से जुड़े मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठक
  • राज्य में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा
  • कानून-व्यवस्था और विकास पर फोकस

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता , 17 जुलाई :
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज से पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत कर दी है। इस दौरे के दौरान वे राज्य में सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े कई अहम कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार, शाह कल सिलीगुड़ी के जुमागाछ बॉर्डर आउटपोस्ट का दौरा करेंगे और वहां 18वीं बटालियन बॉर्डर आउटपोस्ट पर BSF (सीमा सुरक्षा बल) के जवानों से बातचीत करेंगे।

गृह मंत्री इस दौरान BSF से संबंधित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा, वे पश्चिम बंगाल में सीमा से जुड़े मुद्दों पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों ने बताया कि शाह राज्य में लागू की गई नई आपराधिक कानूनों की प्रगति और उनकी जमीनी हकीकत का भी जायजा लेंगे। केंद्र सरकार ने हाल ही में देशभर में तीन नए आपराधिक कानून लागू किए हैं, जिनकी प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा भी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

गृह मंत्री की इस यात्रा को राज्य में सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करने के नजरिए से अहम माना जा रहा है। साथ ही, BSF के जवानों की हौसला अफजाई और राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति का भी निरीक्षण किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.