समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,10 सितम्बर। हाल ही में यूपी के राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा ने जोर पकड़ा है। अर्पणा यादव की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पिछले कुछ दिनों से अर्पणा यादव के भाजपा से नाराजगी और समाजवादी पार्टी (सपा) में वापसी की अटकलें लगाई जा रही थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद इन अटकलों ने नया मोड़ ले लिया है।
Comments are closed.