बांग्लादेश: 1000 से अधिक हत्याओं के आरोपी जमात नेता को सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी, फैसले पर भड़का जन आक्रोश

समग्र समाचार सेवा                                                                                                                                                                                                                          ढाका, बांग्लादेश 28 मई -बांग्लादेश की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक चौंकाने वाला फैसला सुनाते हुए जमात-ए-इस्लामी के वरिष्ठ नेता एटीएम आज़हरुल इस्लाम की मौत की सजा रद्द कर दी। आज़हरुल इस्लाम पर 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान 1200 से अधिक लोगों की हत्या, सामूहिक बलात्कार और मानवता के विरुद्ध अपराधों का आरोप था। वर्ष 2014 में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने उन्हें दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड सुनाया था।

लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के ताज़ा फैसले के बाद उसे जेल से रिहा किया जा सकता है। इस फैसले के खिलाफ देशभर में विरोध की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर इस निर्णय को “राष्ट्रीय शर्म” करार दिया जा रहा है।

आज़हरुल इस्लाम उस समय पाकिस्तान समर्थित मिलिशिया अल-बद्र का प्रमुख था, जिसने धर्म के नाम पर हजारों निर्दोष बंगालियों की हत्या की थी।

युद्ध अपराधों से जुड़े मामलों में अदालतों द्वारा पहले दिए गए फैसलों को पलटना, बांग्लादेश में न्याय और शहीदों की कुर्बानी का अपमान माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले के पीछे गहरे राजनीतिक समीकरण हो सकते हैं, क्योंकि जमात-ए-इस्लामी फिर से सक्रिय होती दिखाई दे रही है।

यह फैसला न सिर्फ शहीदों के परिवारों के लिए पीड़ादायक है, बल्कि यह बांग्लादेश की लोकतांत्रिक साख पर भी सवाल खड़े करता है।

Comments are closed.