समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,25 फरवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (IA&AS), भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (RPF), भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (यातायात) के अधिकारी प्रशिक्षुओं से मुलाकात की। यह संवाद राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया, जहां राष्ट्रपति ने उन्हें अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।
Comments are closed.