भारतरत्न पं. भीमसेन जोशी जन्मशताब्दी समापन समारोह ‘पूर्णाहुती’ सानंद फुलोरा में 4 और 5 फरवरी को

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30जनवरी। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, सानंद न्यास इंदौर, संगीताचार्य काणेबुवा प्रतिष्ठान, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न पं. भीमसेन जोशी जन्मशताब्दी समापन समारोह ‘पूर्णाहुती’ दि. 4 फरवरी 2023, शनिवार को सायं. 6.3० बजे एवं 5 फरवरी 2023. रविवार को प्रातः १० बजे एवं सायं. ६.३० बजे स्थानीय पु. सी. सी. ऑडिटोरियम, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर, खंडवा रोड, इंदौर में होगा।

सानंद न्यास के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास कुटुंबळे एवं मानद सचिव श्री जयंत भिसे, ने बताया की भारतरत्न पं. भीमसेन जोशी की जन्मशताब्दी का समापन इंदौर में होना सानदं ही नहीं वरन् प्रदेश एवं शहर इंदौर के लिये गौरव की बात है। समारोह में देश के शीर्ष गायक-वादक शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में कुल तीन सभाएं होगी।

पं. भीमसेन जोशी उस्ताद अब्दुल करीम खां के किराना घराने के अग्रगण्य गायक रहे हैं। कर्नाटक- गदग के पं. भीमसेन जोशी को संगीत की ओर अग्रसर किया उनकी माताश्री ने। पं. भीमसेनजी ने ग्वाल्हेर के पं. कृष्णराव पंडित और पं. राजाभैया पूछवाले से संगीत मार्गदर्शन लिया, परंतु उनकी गायनशैली में सुरश्री केसरबाई केरकर एवं उस्ताद अमीरखां साहब का प्रभाव भी दिखता था। किराना घराने के आद्यपुरूष उस्ताद अब्दुल करीम खां के शिष्य पं. सवाई गंधर्व की याद में पुणे में पं. भीमसेन जोशी द्वारा स्थापित प्रतिष्ठापूर्ण, भव्य, दिव्य सवाई गंधर्व समारोह आज भी होता है। एक सच्चा, सत्वशील सूर, भारतीय संस्कृति के महासागर में मिलने वाला एक सुरेल प्रवाह याने भारतरत्न पं. भीमसेन जोशी’ ।

ऐसे भारतगौरव, भारतरत्न पं. भीमसेन जोशी के गानकर्तृत्व की जन्मशताब्दी समापन समारोह “पूर्णाहुती’ में दि. ४ फरवरी २०२३, शनिवार को सायं. ६.३० बजे अभिजीत सुखदाणे, ग्वाल्हेर (धृपद) रतीश तागडे, मुंबई ( व्हायोलिन) पं. जयतीर्थ मेवुंडी, हुबळी, कर्नाटक (गायन) की प्रस्तुती होगी।

दि. ५ फरवरी २०२३, रविवार को प्रात: १० बजे अनुजा झोकरकर, पुणे (गायन) आरती ठाकूर- कुंडलकर, पुणे (गायन) पं. नयन घोष, मुंबई (सतार) प्रस्तुत करेंगे। इसी दिन सायं. ६.३० बजे पं. रूपक कुलकर्णी, मुंबई (बासरी) पं. उल्हास कशाळकर, पुणे
(गायन) प्रस्तुत कर समारोह का समापन करेंगे। संगतकार – तबला -प्रशांत पांडव, ईशान घोष, संगीता अग्रिहोत्री, संवादिनी-सुयोग कुंडलकर, पखवाज-चिंत्रागना आगले. कार्यक्रम का सुत्र संचालन करेगीं सुसंवादिनी सौ. मंगला खाडिलकर, मुंबई।

दि. ४ फरवरी २०२३, शनिवार को सायं. ६.३० बजे एवं ५ फरवरी २०२३ रविवार को प्रातः १० बजे एवं सायं. ६.३० बजे स्थानीय यु. सी. सी. ऑडिटोरियम, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर, खंडवा रोड, इंदौर में होगा। कार्यक्रम सभी रसिक श्रोताओं के लिये निःशुल्क एवं खुला रहेगा।

Comments are closed.