बिहार सरकार का ऐलान, राज्य में 25 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउनन

समग्र समाचार सेवा
पटना, 13मई। महाराष्ट्र के बाद बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। अब राज्य में 25 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। कोरोना की स्थिति की समीक्षा बैठक में नीतीश कुमार ने सहयोगियों और राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक में फैसला लिया कि बिहार में 16 मई से 25 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया जाए।

सीएम नीतीश ने ट्वीट कर जानकारी दी और लॉकडाउन के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि लॉकडाउन की वजह से ही कोरोना के मामलों में कमी आई है. कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन की सख्ती जरूरी है. इसीलिए लॉकडाउन को 10 दिन और बढ़ाया गया है।

बता दें कि बिहार में 16 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है और इस दौरान सख्ती बरती जा रही है। स्कूल-कॉलेज तमाम तरह के शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। राज्य में सिनेमा हॉल, थियेटर जिम धार्मिक स्थल बंद रखे गए है। इसके साथ ही बिहार सरकार की नई गाइडलाइन में दुकान खोलने के समय में किया गया बदलाव।

शहरी क्षेत्र में अब सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही दुकानों को खोला जा सकता है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही दुकानें खुली रहेंगी।

Comments are closed.