समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 24सितंबर। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के लिए बीजेपी ने अपने आज शुक्रवार को राज्य की सियासत में चल रही अटकलबाजियों को विराम देते हुए अपने पुराने दो सहयोगी पाटियों के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के नेताओं ने आज लखनऊ में घोषण कर दी है कि बीजेपी 2022 का विधानसभा चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ेगी।
केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व निषाद दल के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने 2022 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने की औपचारिक घोषणा की।
भाजपा का निषाद पार्टी के साथ गठबंधन है। हम 2022 का विधानसभा चुनाव और ताकत के साथ मिलकर लड़ेंगे: लखनऊ में केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान pic.twitter.com/FXFLs6QWab
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2021
केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने लखनऊ में कहा, भाजपा का निषाद पार्टी के साथ गठबंधन है। हम 2022 का विधानसभा चुनाव और ताकत के साथ मिलकर लड़ेंगे। अपना दल भी उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा होगा प्रदेश।
लखनऊ में केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, मेरा विश्वास है कि भाजपा 2022 के चुनाव में हर समाज को गहराई से साथ लेने में सफल होगी।
Comments are closed.