भाजपा नें पांच राज्यों में चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त, जानें कहा किसे मिली जिम्मेंदारी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8सितंबर। पांच राज्यों में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है जिसमें केन्द्रीय‌ मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश, प्रहलाद जोशी को उत्तराखंड और गजेन्द्र सिंह शेखावत को पंजाब, मणिपुर में भूपेंद्र यादव और गोवा में देवेंद्र फडणवीस को कमान सौंपी है।

चुनाव प्रभारियो के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावों के लिए सह-प्रभारियों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड में प्रहलाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है तो वहीं, लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह सह प्रभारी होंगे।

उत्तर प्रदेश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुनाव प्रभारी की कमान संभालेंगे. तो वहीं, राज्य में सात सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल, शोभा करंदलाजे, विवेक ठाकुर, सरोज पांडेय, कैप्टन अभिमन्यु और अनुपूर्ण देवी. वहीं, यूपी में 6 संगठन प्रभारी भी बनाए गए हैं, जिसमें बृज से संजीव चौरसिया, पश्चिम यूपी से संजय भाटिया, अवध से सत्या कुमार, कानपुर से सुधीर गुप्ता, गोरखपुर से अरविंद मेनन और काशी से सुनील ओझा के नाम शामिल है।

पंजाब में गजेंद्र सिंह शेखावत को चुनाव प्रभारी बनाया गया है और यहां भी तीन सह प्रभारी बनाए गए हैं। इनमें हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चावड़ा के नाम शामिल है। मणिपुर में भूपेंद्र यादव चुनाव प्रभारी बनाए गए तो वहीं, सह प्रभारी बनने का मौका प्रतिमा भौमिक और अशोक सिंघल को दिया गया है।

गोवा में विधानसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है वहीं, मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

Comments are closed.