समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 07 मार्च। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने घोसी लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट पर डॉ. अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया गया है। जो कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के पुत्र हैं। सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बड़े बेटे अरविंद राजभर मुख्तार अंसारी के गढ़ माने जाने वाले घोसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
सुभासपा के प्रवक्ता और ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने बताया कि एक सीट पर एनडीए से बात बनी है। इसी क्रम में घोसी लोकसभा सीट से अरविंद राजभर चुनाव लड़ेंगे। वहीं अरुण राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“एनडीए गठबंधन अबकी बार 400 पार, फिर एक बार, मोदी सरकार. डॉ अरविंद राजभर को 70-घोसी से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
बता दें कि सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर राजनीति में सक्रिय रहते हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अरुण राजभर वाराणसी की शिवपुर सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें बीजेपी उम्मीदवार अनिल राजभर ने हराया था।
Comments are closed.