अजय रमोला
समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 27 मार्च।
मसूरी भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड राज्य प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है जो देश के बारे में सोचती है। वहीं सरकार का भी दायित्व होता है कि वह जनता का उत्थान करे न कि शोषण करे।
कुलड़ी पार्किंग सभागार में भाजपा मसूरी मंडल के सभी प्रकोष्ठों की बैठक में आने पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व कबीना मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मसूरी मंडल के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का छोटे से बड़ा कार्यकर्ता समाज की सेवा के लिए तत्पर रहता है इसीलिए भाजपा राजनैतिक दल से अधिक सामाजिक संगठन है जो समाज की सेवा के साथ ही राष्ट्रवाद के साथ ही संस्कृति को बचाने के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज पाश्चात्य ताकते हमारी सांस्कृतिक विरासत को समाप्त करने का प्रयास कर रही हैं जो चिंता का विषय है, भाजपा हर व्यक्ति की चिंता को दूर करना चाहती है, महिला सशक्ति करण की दिशा मे कार्य करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता छोटे से बड़े पार्टी के कार्य, नीतियों व सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का कार्य करता है। जब भी कोई कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ता है तो किसी के दिमाग में यह नहीं रहता कि उसे विधायक, मंत्री, या बड़ा नेता बनना है वह तो केवल पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आता है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाया वहीं महिला सशक्तिकरण की बात की। वहीं कहा कि पार्टी में बूथ कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण होता है लेकिन यहां बूथ अध्यक्ष कम संख्या में आये हैं। इस मौके पर मसूरी के विधायक व प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम जमीन से जुड़े पार्टी कार्यकर्ता है और उनसे मिलने जब भी दिल्ली गया तो ऐसा नही लगा कि वह राष्ट्रीय महामंत्री है, बहुत ही सादगी से मिलते हैं व कार्यकर्ताओं की बातें सुनते हैं।
दुष्यंत गौतम ने कहा कि मंडल स्तर पर समिति सदस्यों और महिला मोर्चा सदस्यों की भागीदारी सुनिचित की जाए जिससे चुनाव में अच्छे परिणाम आये।
इससे पूर्व भाजपा देहरादून के जिलाध्यक्ष शमशेर सिहं पुंडीर ने प्रदेश प्रभारी के सम्मुख जिले के सभी प्रकोष्ठों, मंडलों, की विस्तार से जानकारी दी व कहा कि पार्टी के सभी प्रकोष्ठों का गठन किया गया है व उन्हें पूरी तरह सक्रिय किया जा रहा हैं। ।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने पत्रकारों से बातचीत में किसान आंदोलन पर कहा कि राकेश टिकैत कहते है कि पहले तीनों कानून वापस लो तब बात होगी ऐसा कोई भी सरकार नहीं करती बल्कि दोनों पक्ष बैठकर बातचीत से हल निकालते हैं, हर समस्या का समाधान बैठकर होता है प्रधानमंत्री बार बार पूछते है कि इसमें काला क्या है कोई बताओं तो सही, भाजपा संशोधन को तैयार है लेकिन वह अड़े हुए है और कहते है कि केंद्र सरकार अड़ी हैं। त्रिवेंद्र की नारजगी पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उनसे कोई बात नही हुई। उन्होंने कहा कि 2022 के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के दम व जनता के प्यार के दम पर जीतेंगे। त्रिवेंद्र अच्छे कार्यकर्ता है उन्हें उचित सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एंटी कंबेंसी जैसी कोई बात नहीं है अगर होती तो चार साल में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ एक भी प्रदर्शन नहीं किया।
कार्यक्रम में अंत में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष व पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बीर सिंह चैहान, जिला महामंत्री अरूण मित्तल, पुष्पा पडियार, मदन मोहन शर्मा, अनीता सक्सेना, अनीता पुंडीर, बादल प्रकाश, चंद्रकला सयाना, रमेश कन्नौजिया, नारायण सिंह राणा, अमित पंवार, धर्मपाल पंवार, अमित भटट, मनोज खरोला, पुष्पा पुंडीर, अनीता धनाई, कमला थपलियाल, सपना, मंजू चैहान, अभिलाष, अजय भंडारी, अशोक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुनीता जवाड़ी, लक्षमण सिहरावत, सुरेश गोयल, सुनीता डबराल, कपिल मलिक, रमेश खंडूरी, मुकेश लाल, नीति, राकेश रावत, अनिल गोयल, मुकेश धनाई, नर्मदा नेगी, वीरेंद्र राणा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed.