बीजेपी ने जारी की विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची
जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
- बडगाम से आगा सैयद मोहसिन और नगरोटा से देवयानी राणा होंगे उम्मीदवार
- झारखंड की घाटशिला सीट पर बाबूलाल सोरेन मैदान में
- ओडिशा की नुआपाड़ा सीट से जय ढोलकिया और तेलंगाना की जुबिली हिल्स से एल दीपक रेड्डी उम्मीदवार
- स्टार प्रचारकों में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और अन्य शामिल
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली | 15 अक्टूबर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपनी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बडगाम सीट से आगा सैयद मोहसिन और नगरोटा सीट से देवयानी राणा को उम्मीदवार बनाया है।
झारखंड की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घाटशिला सीट पर बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा गया है। ओडिशा के नुआपाड़ा क्षेत्र से जय ढोलकिया और तेलंगाना के जुबिली हिल्स से एल दीपक रेड्डी बीजेपी प्रत्याशी होंगे।
उपचुनाव 11 नवंबर को आयोजित होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी। घाटशिला उपचुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। इसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और ओडिशा व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल हैं।
Comments are closed.