पत्नी संध्या गोखले के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए, बॉलीवुड एक्टर अमोल पालेकर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20नवंबर। प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर अमोल पालेकर और उनकी लेखक और फिल्मकार पत्नी संध्या गोखले ने रविवार को यहां महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया.

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल के साथ पालेकर और गोखले की तस्वीरें साझा की गई हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पदयात्रा के महाराष्ट्र चरण के आखिरी दिन पालेकर और उनकी पत्नी यहां यात्रा में शामिल हुए.

महाराष्ट्र चरण से रात को यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करना था, लेकिन यात्रा महाराष्ट्र में 21 और 22 नवंबर को विश्राम करेगी. पहले यह यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब 21 नवंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे.

कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल के साथ पालेकर और गोखले की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया, देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए आज प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर अपनी पत्नी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. देश की आवाज उठाने के लिए धन्यवाद .

इससे पहले सिने जगत से पूजा भट्ट, रिया सेन,सुशांत सिंह, मोना अम्बेगांवकर, रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी जैसी विभिन्न हस्तियों ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था.

‘भारत जोड़ो यात्रा’ 23 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश पहुंचेगी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 23 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश पहुंचेगी. पार्टी के एक प्रदेश पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है.

राहुल गांधी अब 21 नवंबर को गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को महाराष्ट्र में संवाददाताओं से कहा कि यात्रा महाराष्ट्र में 21 और 22 नवंबर को विश्राम करेगी और 23 नवंबर को मध्यप्रदेश के लिए रवाना होगी. उन्होंने कहा कि पहले यह यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब 21 नवंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे.

एमपी के बुरहानपुर जिले के बोंदरली गांव से 23 नवंबर को सुबह 6 बजे शुरू होगी
मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया, उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर की सुबह मध्यप्रदेश में शुरू होगी. यह यात्रा पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी. यह यात्रा मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले के बोंदरली गांव से 23 नवंबर को सुबह छह बजे शुरू होगी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव सिंह ने बताया कि यह यात्रा 23 नवंबर की शाम बुरहानपुर शहर पहुंचेगी और 24 नवंबर को पड़ोसी खंडवा जिले में प्रवेश करेगी.

कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. यह यात्रा कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक 150 दिनों की अवधि में देश के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए करीब 3,750 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

https://twitter.com/INCIndia?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1594160404673896449%7Ctwgr%5E9945213ccbc02495dfbaa8153db46fc6c826dc67%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fhindi-news%2Fmaharashtra%2Factor-amol-palekar-joins-rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-with-wife-sandhya-gokhale-congress-says-thank-you-5754528%2F

Comments are closed.