इन अधिकारियों को भेंट में दी गई ब्रह्मचारी गिरीश जी की पुस्तक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10दिसंबर। महर्षि विद्या मंदिर हरिद्वार के प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी की पुस्तक “परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी की दैवीय छत्रछाया में ब्रह्मचारी गिरीश” हरिद्वार, उत्तराखंड के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल (आईपीएस) को भेंट की ।

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुल सचिव अरविन्द सिंह राजपूत ने निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रोफेसर भरत शरण सिंह को ब्रह्मचारी जी द्वारा लिखित पुस्तक “परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी की देवीय छत्रछाया में ब्रह्मचारी गिरीश” भेंट की

महर्षि विद्या मंदिर गुवाहाटी सिल्पुकरी असम की प्राचार्या मनिका गोस्वामी ने असम के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया जी से भेंट कर शॉल तथा पुष्प वृंद से उनका स्वागत किया और उनको ब्रह्मचारी गिरीश जी द्वारा लिखित पुस्तक “परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी की देवीय छत्रछाया में ब्रह्मचारी गिरीश” भेंट की. माननीय राज्यपाल महोदय ने संस्थान की गतिविधियों व कार्यक्रमों के विषय में सूचना प्राप्त की एवं अपना शुभाशीष प्रदान किया.

महर्षि विद्या मंदिर गुवाहाटी सिल्पुकरी असम की प्राचार्या मनिका गोस्वामी ने असम के माननीय पुलिस महानिदेशक श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी से मिलकर उनको ब्रह्मचारी गिरीश जी द्वारा लिखित पुस्तक “परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी की देवीय छत्रछाया में ब्रह्मचारी गिरीश” भेंट की.

महर्षि विद्या मंदिर भंडारा की प्राचार्या श्रुति ओहले ने आज मुंबई में सीबीएसई की चेयरपर्सन आईएएस निशि छिब्बर को ब्रह्मचारी जी द्वारा लिखित पुस्तक “परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी की देवीय छत्रछाया में ब्रह्मचारी गिरीश” भेंट की।

Comments are closed.