समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24 मार्च। योगी आदित्यनाथ एक बार फिर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की कमान संभालने जा रहे हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार शाम एक भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। मुख्यमंत्री के साथ ही करीब चार दर्जन मंत्री भी शपथ लेंगे। इससे पहले गुरुवार को लोकभवन में योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जी सकती है। ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए होड़ मची
सरकारी विभागों में कर्मचारी दोपहर लंच के बाद शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए होड़ मची है। हर कर्मचारी अपने अपने मनपसंद टीवी चैनल लगाने के लिए जुटे हैं। परिवहन निगम हो आरटीओ कार्यालय या मुख्यालय पर ओर मंत्री पद की शपथ लेंगे वाले लोगों को लेकर चर्चा जोरों पर है। हालांकि सरकारी विभागों में आम लोगों की आवाजाही काफी होने से अधिकारी और कर्मचारियों ने राहत ली।
इकाना स्टेडियम और भाजपा कार्यालय में भीड़ जुटने लगी
योगी शपथ समारोह को लेकर इकाना स्टेडियम और भाजपा कार्यालय में भीड़ जुटने लगी है। बीजेपी ऑफिस में घुसने के लिए मारामारी मची है। बाहर सड़क पर जाम लग गया है। वहीं खबर है कि बलिया के दानिश आजाद भी मंत्री बनेंगे वह योगी सरकार में अल्पसंख्यक चेहरा हो सकते हैं। लखनऊ भाजपा कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ी है। चारों तरफ जश्न का माहौल है। भजन गाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है
ये है भावी मंत्रियों की सूची
सुरेश खन्ना, एसपी शाही, केशव मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह, ब्रजेश पाठक, जयवीर सिंह, ब्रजेश सिंह, राजेश्वर सिंह, जेपीएस राठौर, बेबीरानी मौर्य, असीम अरुण, सरिता भदौरिया, अरविंद शर्मा, संदीप सिंह, संजय निषाद, आशीष पटेल, भूपेंद्र चौधरी, जितिन प्रसाद, बलदेव औलख और सतीश शर्मा। जो आज योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ ले सकते हैं।
Comments are closed.