समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,21 दिसंबर। नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों में इस बार एक नई पहल देखने को मिलेगी। दिल्ली सरकार के बस मार्शल, जो आमतौर पर सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए जाने जाते हैं, अब राजनीति के मैदान में उतरने वाले हैं। एक नई राजनीतिक पार्टी ने आगामी चुनावों में बस मार्शलों को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। पार्टी ने 6 कैंडिडेट की पहली सूची जारी कर दी है, जिससे राजनीति में एक नया आयाम जुड़ गया है।
Comments are closed.