ईंधन पर केंद्र ने अपनी जिम्मेदारी उठाई है राज्यों को भी आना होगा आगेः हरदीप पुरी

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कहा है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद सरकार अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रही है और अब राज्यों को भी इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार के कार्यकाल में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी सबसे कम 30 फीसद हुआ न कि 80 फीसद। इसके साथ ही सरकार ने कई अन्य योजनाओं की शुरुआत की।

हम अभी भी महामारी से उबर नहीं पाए

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘हम अभी भी महामारी से उबर नहीं पाए हैंअभी भी 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है और वैक्सीनेशन जारी है। यूक्रेन-रूस विवाद चल रहा है तेल की कीमतें 19.56 डालर प्रति बैरल से बढ़कर 130 डालर प्रति बैरल हो गईं हैं। पेट्रोल-डीजल पर केंद्र पहले 32 रुपये का एक्साइज शुल्क लेता थाजिसमें कटौती की गई है। केंद्र ने अपनी जिम्मेदारी ली है। राज्यों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

गैर-भाजपा शासित राज्य ज्यादा वैट लगा रहे

उन्होंने आगे कहा कि गैर-भाजपा शासित राज्य जितना वैट लगा रहे हैंउसका आधा वैट भाजपा शासित राज्यों में लगाया गया है। पेट्रोल की कीमतों में भाजपा और गैर-भाजपा शासित राज्यों में 15-20 रुपये का अंतर है। इससे पहले गुरुवार को भी केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि विमान संचालन में 40 फीसद खर्च ईंधन का होता है। देश के जिन राज्यों में भाजपा सरकार नहीं हैवहां विमान ईंधन पर 25 फीसद से ज्यादा वैट वसूला जा रहा है जबकि भाजपा शासित राज्यों में यह एक फीसद ही है।

हम ईरान जैसे खाड़ी देशों के करीब हैं जहां तेल का बड़ा भंडार है

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हम ईरान जैसे खाड़ी देशों के करीब हैं जहां तेल का बड़ा भंडार है। रूस और भारत के बीच ऊर्जा संबंध है। हम उनसे क्रूड आयल खरीदते हैं लेकिन हमारा आयात 0.2 फीसद से अधिक नहीं है। हम अपनी शर्तों के साथ और भी तेल खरीदने को तैयार हैं। इसके लिए हमें अपनी हितों का ध्यान रखना होगा।

Comments are closed.